फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट में सात नामजद व दो अज्ञात पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के छोटी अकोल्ही गांव में दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने तहरीर मिलने पर सात नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि पीड़ित किशुन प्रसाद गौंड ने बताया कि छह मार्च को शाम 7:00 बजे वह अपने घर में थे। उसी दौरान उनके गांव के सोनू पुरानी रंजिश के विवाद को लेकर अपने घर के दिलीप, श्यामू, अमित, मुरली की पत्नी, श्यामू की पत्नी, सरवन एवं दो अज्ञात लोगों के साथ आया और गालियां देते हुए उन्हें तथा उनकी पत्नी इंद्रावती देवी को मारने-पीटने व जानमाल की धमकी देने लगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें