फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छह माह पूर्व साहुल की बहन से नंदिनी की हुई थी मारपीट

Fri, 22 Mar 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नंदिनी व साहुल के बीच कम हो गई थी बातचीत
विज्ञापन

- नंदिनी के मना करने पर भी बार-बार फोन करता था प्रेमी
संतकबीरनगर। डीघा गांव निवासी नंदिनी के हत्यारोपी प्रेमी साहुल राजभर की बहन ममता से छह माह पहले नंदिनी राजभर की मारपीट हुई थी। इसके बाद से ही दोनों के बीच बातचीत कम हो गई थी। हालांकि मामला पुलिस के पास तक नहीं पहुंचा था। इधर नंदिनी के बार-बार मना करने के बाद भी प्रेमी साहुल उसके पास लगातार फोन करता था।
पुलिस जांच में सामने आया कि साहुल ने अभी इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की है। पढ़ाई के दौरान ही वह बस्ती में किसी डॉक्टर के पास रहकर कुछ समय तक कंपाउंडर बनकर दवा की जानकारी ली। इसके बाद वह एक साल पूर्व बस्ती से वापस आकर डीघा गांव में ही बहनोई के घर पर ही छोटी सी दवा की दुकान चलाने लगा। इसके बाद से ही वह डॉक्टर के रूप में चर्चित हो गया।
विज्ञापन

दवा लेने के दौरान नंदिनी से उसकी नजदीकियां बनी और प्रेम संबंध हो गया। उनके प्रेम प्रसंग की भनक आसपास के लोगों को भी लग गई। ग्रामीणों के मुताबिक करीब छह माह पूर्व नंदिनी किसी सोखा के यहां गई हुई थी। जहां पर पहले से ही साहुल की बहन ममता भी मौजूद थी। जहां पर दोनों के बीच मारपीट हुई थी। बाद में दोनों ने आपस में मामला निपटा लिया था। बताया जा रहा है कि इसके बाद से ही नंदिनी ने साहुल से बातचीत बंद कर दिया था। बावजूद इसके साहुल उसे लगातार फोन करता था।

हत्या से पहले साहुल ने कराई थी रेकी
एसपी ने बताया कि हत्यारोपी साहुल ने हत्या से पहले नंदिनी की रेकी कराई थी। हत्या के दिन खलीलाबाद स्टेडियम से घर जाने के बाद साहुल भी पता करते हुए नंदिनी के गांव डीघा पहुंच गया। दोपहर 2:30 बजे के आसपास गांव के ही एक लड़के को पहले नंदिनी के घर पर उसका पता लगाने के लिए भेजा था। गांव के युवक ने नंदिनी के घर जाकर उसे फोन पर किसी से बात करते हुए देखकर वापस आकर साहुल को सूचना दी। जिसके बाद साहुल नंदिनी के घर गया और उसकी हत्या करके वहां से निकल गया।

घटना के खुलासे में वैज्ञानिक साक्ष्य बना पुलिस के लिए सहारा

एसपी ने बताया कि नंदिनी हत्याकांड में वैज्ञानिक साक्ष्य पुलिस को घटना के खुलासे में सहारा बना। घटना के बाद से ही स्थानीय आक्रोश पुलिस को बैकफुट पर ला दिया था। घटना स्थल पर भी काफी लोगों के आने जाने के वजह से फोरेंसिक जांच में कुछ खास नही मिल पाया। नंदिनी के मोबाइल का काल डिटेल निकालकर जब पुलिस ने एक-एक नंबर की गहनता से जांच किया तो साहुल का नंबर पुलिस को मिला। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उसका लोकेशन ट्रेस करने का काम शुरू किया। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि साहुल का लोकेशन घटना के समय नंदिनी के घर पर पाया गया। जिसके बाद मेंहदावल बाईपास पर भी उसका लोकेशन मिला। पुलिस लाइन के पास नहर पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा ठिकाने लगाने के दौरान सीसीटीवी फुटेज में भी वह कैद हुआ। इसके साथ ही बेलहकर कला थाना क्षेत्र के राजघाट में जहां पर नंदिनी के मोबाइल का अवशेष मिला वहां पर भी उसका लोकेशन पाया गया। इसके साथ ही पुलिस ने घटना के समय प्रयोग किए गए कपड़े भी बरामद किए। एसपी ने कोतवाली, एसओजी, स्वात, सविलांस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया है।

नंदिनी हत्याकांड के अनसुलझे रहस्य
दिनदहाड़े नंदिनी राजभर की हत्या के बाद साहुल आराम से वहां से निकल गया। नंदिनी के घर से साहुल के बहन का घर लगभग डेढ़ सौ मीटर स्थित है और वह काफी लंबे समय तक गांव में बराबर रहा भी है। बीच गांव से दिनदहाड़े नंदिनी की हत्या के बाद साहुल ने अपने बहन के घर जाकर कपड़ा बदला। इस दौरान उसे किसी ने नंदिनी के घर आते या वहां से जाते नहीं देखा। जबकि हत्यारोपी साहुल काफी समय से गांव में रहकर बकायदा क्लीनिक चलाता था और गांव के ही एक युवक को उसने सुरागकशी के लिए भी बकायदा लगाया था। ग्रामीणों की इस मामले में चुप्पी किसी को रास नहीं आई और इस हत्याकांड का खुलासा करने में पुलिस ने 11 दिन का समय लगा दिया।
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई पर परिजनों को भी संदेह
नंदिनी हत्याकांड में 11 दिन बाद पुलिस कार्रवाई पर परिजनों को भी संदेह है। नंदिनी की सास आरती ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को उन लोगों को पुलिस लाइंस में बुलाया था। जहां पर हत्यारोपी साहुल व गांव के एक लड़के का आमना-सामना कराया। पूछताछ के दौरान दोनों सही जवाब नहीं दे रहे थे। पुलिस ने उनसे व उनके लड़कों से कुछ कागजात पर दस्तखत कराए। पूरे मामले की जानकारी कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को दिया जाएगा। जो वह कहेंगे, उसके अनुरूप काम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें