फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट व धमकी देने के मामले में दो पर केस

Fri, 22 Mar 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मारपीट व धमकी व एससीएसटी के मामले में दो आरोपी पर केस दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक मनोज कुमार निवासी झीनखाल बंजरिया ने शिकायत में बताया कि बबलू सिंह के भट्ठे जंगलकला खुशियां में ट्रैक्टर चलाते हैं। इसमें कुछ खराबी आ गई। जिसकी वजह से मुंशी हरिकेश यादव व एक अन्य चालक मनुबोध मिश्र 13 मार्च को वहां जाने के बाद जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली दी। उनका मारकर सिर फोड़ दिया। काफी खून गिरने से वह लगभग एक घंटे तक बेहोश रहे। होश में आने के बाद घर पर फोन करने पर पत्नी आई और उन लोगों से पूछताछ की तो पत्नी को भी गाली देते हुए मारा-पीटा व जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें