फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नंद घर आनंद भयो...पर झूमते रहे श्रद्धालु

Sat, 15 Nov 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत के अछियां गांव में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के पांचवें दिन शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। पंडाल में ...नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...भजन पर श्रद्धालु काफी देर तक झूमते व थिरकते रहे।
विज्ञापन


कथा पंडाल को गुब्बारे व फूल-माला से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कथावाचक श्रवण महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की महत्ता पर व्याख्यान किया। उन्होंने कहा कि जब-जब अत्याचार, अनाचार व अन्याय बढा है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है। अत्याचार को समाप्त कर धर्म की स्थापना को लेकर ही प्रभु का अलग-अलग रूपों में अवतार होता है। जब कंस ने सभी मर्यादाएं तोड़ दी़, तो प्रभु श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। कथा के दौरान बासुदेव, यशोदा व श्रीकृष्ण के बाल-रूप की झांकी देख सभी श्रद्धालु जयकारा लगाते हुए नृत्य करने लगे।
कथावाचक ने कहा कि जीवन में अच्छे रास्ते पर जाना है, तो संकल्प लेना जरूरी है। हर बच्चे को अपने माता-पिता व गुरु की बातों को मानना चाहिए। जिन बच्चों के ऊपर माता-पिता का आशीर्वाद है, उन्हें संसार में सब कुछ प्राप्त है। माता-पिता को चाहिए कि वे अपने साथ बच्चों को भागवत कथा, सत्संग, कीर्तन में जरूर लाएं। धर्म की कथा सुनने से बच्चों में अच्छे संस्कार आते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रमुख यजमान चंद्रशेखर पांडेय, राम उजागिर मिश्र, चंद्रप्रकाश पांडेय,डॉ. धीरेंद्र कुमार पांडेय, डॉ. विश्वमूर्ति मणि त्रिपाठी, राघवेन्द्र पांडेय, राम प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें