संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल है। मतदाता ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी एडीएम जयप्रकाश ने दी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा चुनाव में मताधिकार का प्रयोग के लिए मतदाताओं से अपील की। कहा कि जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से छूट गया है वह अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा लें। जिससे मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
एडीएम ने बताया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल तक है। आवेदन करने वाले मतदाता सभी अपचौरिकताएं पूर्ण करें। जिससे उनका मतदाता सूची में नाम दर्ज किया जा सके। पात्र नागरिक https://voters.eci.gov.in या Voter helpline app के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं ऑफलाइन आवेदन में फार्म-6 भरकर संबंधित बीएलओ, मतदाता पंजीकरण केन्द्रों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय में भरकर जमा कर सकते हैं।