घरों में मनाई गई बकरीद, मुस्तैद रही पुलिस
- सामाजिक दूरी का पालन कर ईद उल अजहा का त्योहार मनाया गया
- ईदगाह व जामा मस्जिदों में पांच लोगों ने अदा की नमाज
संवाद न्यूज एजेंसी
बाघनगर। कोरोना महामारी के चलते ईदगाह व मस्जिदें वीरान रहीं। मुस्लिम संगठनों की अपील पर लोगों ने अपने-अपने घरों में ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज अदा की। ईदगाह व मस्जिदों में सिर्फ पांच लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नमाज अदा की। उसके बाद बकरे की कुर्बानी देने का सिलसिला शुरू हुआ जो दिनभर जारी रहा।
खलीलाबाद शहर के नूरी मजिस्द, मोती नगर मस्जिद में पांच लोगों ने नमाज अदा की। इसके बाद फोन से एक दूसरे को बधाई दी। जामा मस्जिद सेमरियावां, बाघनगर, करही, दुधारा, लोहरौली, उंचहराकला, सेहुड़ा, दरियबाद, उसराशहीद, महुआरी, चिउटना, सालेहपुर, दानोकुइयां, कोहरियावां, देवरियानासिर आदि गांव की मस्जिद व ईदगाह में पांच लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की। ईदगाहों पर मेले खिलौने की दुकान नहीं लगी। हाफिज एजाज मुनीर, अफजाल नदवी ने कहा कि बकरीद का त्योहार तीन दिन तक चलता है। बकरे का कुर्बानी अपने घर के अंदर करें। आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं।
0000000
सोशल मीडिया पर दी बधाई
बाघनगर। सोशल मीडिया पर बकरीद की मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी है। इस बार लोगों ने न किसी से हाथ मिलाया और न ही किसी से गले मिले। अपने घरों पर रहकर बधाई, मुबारकबाद के लिए फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्वीटर आदि का दिन भर इस्तेमाल हुआ।
0000000000000
लोगों ने दी बधाई
संतकबीरनगर। आल इंडिया उलमा बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष शोएब अहमद नदवी, महासचिव फुजैल अहमद नदवी व जिला पंचायत सदस्य मो. अहमद, जिला पंचायत सदस्य मेहताब आलम लड्डू, युवा संघर्ष समिति संयोजक रिजवान मुनीर आदि ने इलाके के लोगों को बकरीद की बधाई दी। इसी तरह से समाज सेवी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने खलीलाबाद इंडस्ट्रीयल एरिया में दानिश खां के घर पहुंच कर बकरीद की बधाई दी। इस दौरान बलराम यादव, भोलू वर्मा, सौरभ सिंह, सुभाष तिवारी, विक्की जायसवाल, अभिलाष वर्मा, अमर गुप्त, आशुतोष सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।