लीनगर के पास कठिनइया नदी पुल पर प्रतिमा विसर्जन के संदर्भ में जायजा लोते नायब तहसीलदार
हरिहरपुर। दुर्गा मूर्ति विसर्जन को लेकर नायब तहसीलदार राजेश मिश्र ने सोमवार को घाटों का जायजा लिया। हरिहरपुर राजघाट पुल, बारीडीहा कुआनों नदी पुल और अलीनगर पुल पर होने वाली मूर्ति विसर्जन के संदर्भ में सुरक्षा मानकों को परखा।
सोमवार को दुर्गा मूर्ति विसर्जन वाले घाटों पर पहुंचकर नायब तहसीलदार ने इंतजाम देखा। महुली, नाथनगर और हरिहरपुर इलाके की दुर्गा मूर्तियां बुधवार को हरिहरपुर राजघाट, अलीनगर कठिनइया नदी पुल और बारीडीहा कुआनो नदी पर विसर्जित होनी है। घाटों पर रात में मूर्ति विसर्जन के दौरान प्रकाश के लिए लाइट लगवाने और क्षतिग्रस्त एप्रोच की मरम्मत के बारे में जिम्मेदारों से बातचीत भी की।
बारीडीहा कुआनो नदी पुल की एप्रोच पर बने गड्ढे भरने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। रात में विसर्जन के दौरान किसी अनहोनी से निपटने के लिए घाटों पर सुरक्षा प्रबंध के साथ ही पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के संदर्भ में चर्चा हुई।