फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नगर पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी पलटी, बाल-बाल बचीं

Sat, 23 Mar 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शुक्रवार की देर रात रामजानकी मार्ग के भंडा गांव के पास की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा की अध्यक्ष रिंकू मणि की गाड़ी शुक्रवार की देर रात रामजानकी मार्ग पर भंडा गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार रिंकू मणि व अन्य लोग बाल-बाल बच गए। गांववालों ने वाहन में फंसे लोगों का बाहर निकाला।
विज्ञापन

नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के अध्यक्ष रिंकू मणि अपनी जेठानी व बच्चों के साथ शुक्रवार की शाम किसी कार्यक्रम में हैंसर बाजार गई हुई थीं। देर रात वह हैंसर से निवास स्थान मुखलिसपुर लौट रही थीं। जब उनका वाहन भंडा गांव के समीप पहुंचा तो अज्ञात कारणों से अनियंत्रित हो गया। इसके बाद सड़क के नीचे जाकर पलट गया। अगल-बगल गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालें। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन उसमें सवार लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। सभी को घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें