फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नगर पंचायत प्रशासन ने छह पशुओं को गोशाला भेजा

Mon, 30 Dec 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल नगर पंचायत में छुट्टा पशुओ को पकड़ते नपा के कर्मी।
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत प्रशासन मेंहदावल ने सोमवार को छुट्टा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया। इस दौरान छह पशुओं को पकड़कर गोशाला पहुंचाया गया। क्षेत्र के वार्ड में छुट्टा पशुओं से परेशानी की खबर अमर उजाला ने 28 दिसंबर की अंक में ‘किसान छुटा पशुओं से परेशान, कागजों तक सिमटा अभियान’ शीर्षक से प्रकाशित किया था। जिस पर नगर पंचायत ने समस्या को संज्ञान में लेते हुए अभियान चलाया।
विज्ञापन

लंबे समय से नगर क्षेत्र के लोग छुट्टा पशुओं के आतंक से परेशान हैं। नगर सीमा से सटे गांव के किसान इन पशुओं से काफी परेशान हैं जो शाम ढलते ही बड़ी संख्या में खेतों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे थे। नगर पंचायत प्रशासन ने समस्या को संज्ञान में लेते हुए सोमवार को इन पशुओं को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। नगर क्षेत्र के रोडवेज तिराहा, अंजाहिया बाजार, टडवरिया समेत कई स्थानों पर नगर पंचायत के कर्मचारियों ने पशुओं को संरक्षित करने के लिए गो आश्रय केंद्र भेजवाया।
ईओ पंकज कुमार ने बताया कि सोमवार को छुट्टा पशुओं को पकड़ने के अभियान में छह पशुओं को पकड़ा गया। यह अभियान आगे भी चलेगा। मेंहदावल नगर को छुट्टा पशुओं की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए नगर पंचायत प्रतिबद्ध है।म
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें