फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नगर पंचायत प्रशासन ने बुझवाई कूड़े में लगी आग

Fri, 21 Feb 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मगहर हाइवे के किनारे जलाये गए कूड़े को बुझाते नगरपंचायत मगहर के कर्मी।सं
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर मगहर के पास हाईवे पर कूड़ा जलाए जाने की खबर का संज्ञान लेकर नगर पंचायत मगहर प्रशासन आग बुझाने में जुट गया। शाम तक आग को बुझा दिया गया है। इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 20 फरवरी के अंक पर हाईवे पर जल रहा कूड़ा, धुएं से मुश्किल हुई राह शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसमें कूड़ा जलाए जाने से होने की दुश्वारियों पर फोकस किया गया था। इस खबर को प्रशासन ने संज्ञान में लिया है। इसके साथ ही नगर पंचायत मगहर के कर्मी टैंकर में पानी भरकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद शाम तक कूड़े में लगी आग को बुझा दिया गया है।
विज्ञापन

इससे इस मार्ग से होकर आने जाने वाले लोगों को राहत मिली है। नगर पंचायत मगहर के ईओ वैभव सिंह ने बताया कि कूड़े में लगी आग को बुझा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें