फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष का हुआ स्वागत

Tue, 09 Jan 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश संगठन की सहमति पर जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव की संस्तुति पर गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने सतविंदर पाल सिंह जज्जी को खलीलाबाद नगर का फिर से नगर अध्यक्ष घोषित किया।
भारतीय जनता पार्टी नगर कमेटी के पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र ने बाईपास से लेकर नगर कार्यालय तक जुलूस निकाल कर माला पहनाकर जगह-जगह स्वागत किया। मेंहदावल बाईपास पर भाजपा नेता मुरली मनोहर चौरसिया एवं अश्वनी चौरसिया, मधुकुंज चौराहे पर शैंकी सिंह राजपाल, गोला बाजार में बबलू जायसवाल धर्मेन्द्र वर्मा, सरदार कालोनी में गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह ने मिठाई और माला पहना कर स्वागत किया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में मुख्य अतिथि जिले के उपाध्यक्ष अमर राय व बनर्जीलाल अग्रहरी ने बधाई दी। नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है। उसे पूरी ईमानदारी से निर्वहन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान मुरली धर जयसवाल, विष्णु मिश्र, कन्हैया वर्मा, बिंदु देवी, प्रसाद पांडेय, श्यामू तिवारी, जितेंद्र गुप्ता, बलराम गुप्ता, सुदर्शन चौहान, समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें