फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आवास में धन उगाही, लोगों ने किया प्रदर्शन आवास दिलाने के नाम पर सचिव पर दस-दस हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप

Fri, 03 Feb 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीओ को मांग पत्र देकर सचिव पर कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग उठाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर (संतकबीरनगर)। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ दिलाने के नाम पर एक ग्राम पंचायत सचिव पर दस-दस हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा है। लाभार्थी महिलाओं ने शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय बेलहर कला पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। बाद में कार्रवाई को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा।
ग्राम पंचायत गंगौरा निवासी सुमन, शशिबाला, रीता, प्रभावती, सहराही का आरोप है कि सचिव राजेश कुशवाहा प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर उन लोगों से दस- दस हजार रुपये ले लिए हैं। अब कॉल करने पर फोन भी नहीं उठा रहे हैं। आरोप है कि ब्लॉक मुख्यालय पर नहीं मिलते हैं। अब दूसरे ब्लॉक के कर्मचारी प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता की जांच करने आए थे। तब जानकारी हुई कि उन लोगों का आवास काट दिया गया है।
विज्ञापन

महिलाओं ने बीडीओ को मांग पत्र देकर सचिव पर कार्रवाई की मांग की। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर पैसा वापस नहीं मिला और सचिव पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। जबकि ग्राम पंचायत सचिव राजेश कुशवाहा ने बताया कि आवास में रकम लेने का आरोप गलत है। साजिश के तहत महिलाओं को भेजकर निराधार आरोप लगवाया गया है।
विज्ञापन

बीडीओ रामानंद वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत गंगौरा के लाभार्थियों ने ग्राम पंचायत सचिव पर दस- दस हजार रुपये प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम लेने का आरोप मढ़ा है। प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि मामला सही मिला तो सचिव पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें