फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पीएमश्री विद्यालय में मनाया गया मेरा गांव मेरा विद्यालय कार्यक्रम

Sun, 30 Mar 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। पौली ब्लॉक के पीएमश्री विद्यालय चकिया में मेरा गांव मेरा विद्यालय कार्यक्रम और कैरियर गाइडेंस एंड काउंसिल फॉर गर्ल्स कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक बलबीर यादव और एसएमएसी सदस्यों की मौजूदगी में सभी छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक बलबीर यादव ने कहाकि प्रोजेक्ट वीरगाथा के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश, मेरा गांव मेरा विद्यालय अभियान के तहत विद्यालय में आयोजित सभी गतिविधियां सरकार के पोर्टल पर नियमित अपलोड की जा रही हैं। जहां मेरा गांव मेरा विद्यालय के तहत कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यही बच्चे एक दिन देश के गौरव को ऊंचा करने में कामयाब होंगे। इस मौके पर प्रशांत कुमार, शिव बाबू, रंजीत कुमार, अमित कुमार, स्मृति यादव, उषा देवी, माया सिंह, श्याम शंकर द्विवेदी, कविता, रतन, दिलीप कुमार, एसएमसी अध्यक्ष सुमन देवी, श्याम नारायण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें