फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जनपद विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में तीसरा स्थान पाने वाली मुस्कान सम्मानित

Thu, 21 Nov 2024 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। 18 नवंबर को जिला मुख्यालय पर जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में कन्या कंपोजिट विद्यालय मेंहदावल की छात्रा मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में मुस्कान के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बीईओ ने छात्रा को सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया। कन्या कंपोजिट विद्यालय मेंहदावल में कक्षा आठ की छात्रा कुमारी मुस्कान ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत 18 नवंबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में न्यूरान के संबंध में मॉडल प्रस्तुत किया और उपस्थित अतिथियों को उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह की मौजूदगी में कमेटी ने उक्त छात्रा को तृतीय स्थान पर चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें