फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धर्मांतरण के आरोपी की जमानत अर्जी निरस्त

Thu, 21 Nov 2024 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। न्यायालय ने धर्मांतरण कराने के आरोपी की जमानत अर्जी सुनवाई के बाद निरस्त कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गरथवलिया गांव निवासी अमरनाथ शर्मा ने थाना खलीलाबाद में तहरीर दिया कि उनके गांव में नहर पुलिया के पास गांव के मोहित, कमलेश और गुलरिया सिरमा सिसवा जनपद बस्ती ईसाई धर्म में परिवर्तन करने के लिए लोभ लालच देकर प्रार्थना सभा में सम्मिलित किया। इनका एक बड़ा गिरोह है जो धर्म परिवर्तन कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी मोहित और श्रवण की जमानत पूर्व में सत्र न्यायाधीश ने निरस्त कर दी थी। आरोपी कमलेश ने जमानत अर्जी सत्र न्यायालय अनिल कुमार वर्मा की कोर्ट में प्रस्तुत किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सत्र न्यायाधीश ने आरोपी कमलेश की जमानत अर्जी निरस्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें