फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़ा मिला मशरूम, दूध और विनेगर एक्सपायर्ड...किचन में मिली गंदगी

Tue, 03 Jun 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
रेस्टोरेंट में जांच करते अ​धिकारी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खाद्य विभाग की टीम ने शहर के एक रेस्टोरेंट में छापा मारा। टीम को मौके से सड़ा हुआ मशरूम, एक्सपायरी डेट का विनेगर, दूध, स्पाइस माैंगो मिला। किचन में गंदगी फैली हुई थी और दुर्गंध आ रही थी। टीम ने खराब सामान को नष्ट कराकर रेस्टोरेंट संचालक को नोटिस जारी किया है। जवाब न मिलने पर लाइसेंस निलंबित करने की बात कही है।
विज्ञापन

शहर के रेस्टोरेंट में अगर आप खाना खा रहे तो सतर्क हो जाइए। यहां पर एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल हो रहा है। इससे आप का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। यह हम नहीं कह रहे है यह खाद्य विभाग की छापेमारी में मिली कमी बता रही है। बता दें कि मंगलवार को सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने शहर के गोला बाजार स्थित क्रूस किचन सुधासा इंटरप्राइजेज पर छापा मारा।
यहां पर किचन में गंदगी मिली और रखा मशरूम सड़ा हुआ था, उसमें से दुर्गंध आ रही थी। इसके साथ ही एक्सपायरी डेट का दूध बरामद हुआ। वहीं एक्सपायरी डेट का विनेगर, स्पाइस मांगो व ग्रीन एप्पल सिरप भी बरामद हुआ।
विज्ञापन

टीम ने रेस्टोरेंट संचालक सौरव रूंगटा से पूछताछ की तो वह कुछ जवाब नहीं दे पाए। टीम ने ढाई किलो मशरूम और एक्सपायरी डेट के विनेगर, स्पाइस मांगो व ग्रीन एप्पल सिरप को तत्काल नष्ट करा दिया। इसके साथ ही उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। टीम ने रेस्टोरेंट संचालक को 14 दिन का समय दिया है। अगर रेस्टोरेंट में सुधार नहीं होता है तो उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता समेत पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें