मुसहरा गांव का जायजा लेते डीएम और एसपी
धर्मसिंहवा। डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप मीणा सोमवार को धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के मुसहरा गांव पहुंचे और लोगों से संवाद करते हुए मौके की स्थिति का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से पारंपरिक तरीके से मिलजुल कर पर्व मनाने की अपील की। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
एसडीएम संजीव कुमार राय व सीओ सर्वदवन सिंह ने डीएम, एसपी को गांव में कब्रिस्तान के पास स्थित होलिका दहन की जमीन का निरीक्षण कराया। अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ गांव के मुख्य स्थान पर पैदल गश्त भी की। दोनों अधिकारियों ने मातहतों को निर्देश दिए।
डीएम-एसपी ने ग्रामीणों से संवाद किया। ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं को सुनते हुए उसको जल्द निस्तारित किए जाने का आश्वासन दिया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गांव में डेढ़ सेक्शन पीएसी बल, दो इंस्पेक्टर, 8 सब इंस्पेक्टर, 10 मुख्य आरक्षी सहित 20 आरक्षी मुस्तैदी से तैनात हैं, सभी पुलिस बल होली तक तैनात रहेंगे।
इस दौरान तहसीलदार अल्पिका वर्मा, नायब तहसीलदार प्रेम नारायण, एसओ अमित कुशवाहा सहित अन्य मौजूद रहे।