फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मौसम में बदलाव से बढ़ रहा मांसपेशियों का दर्द

Mon, 25 Aug 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज देखते हड्डी रोग विशेषज्ञ-
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उमस भरी गर्मी और फिर बारिश से नमी से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है, जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों मांस पेशियों में दर्द और ऐंठन के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, डॉक्टरों के अनुसार रोजाना 50 के करीब मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिन्हें दवा के साथ ही एक्सरसाइज बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को करीब 15 सौ मरीजों ने इलाज कराया। इनमें से करीब 50 मरीज मांस पेशियों में दर्द व ऐंठन से पीड़ित मिले। ओपीडी में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शिव ओंभू ने बताया कि गर्मी के मौसम में लगातार पसीना निकलने से शरीर से पानी और खनिज लवण (सोडियम, कैल्शियम, पोटैशियम) तेजी से कम हो जाते हैं। इसकी वजह से मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की शिकायत आम हो जाती है।
उन्होंने कहा कि अधिकतर मरीज घुटनों, कंधों, गर्दन और कोहनियों में दर्द की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं।
उन्होंने कहा, संतुलित आहार न लेने और पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने पर यह समस्या और गंभीर हो सकती है।
उन्होंने बताया, लगातार पसीना निकलने से शरीर में विटामिन और मिनरल्स की भी कमी हो जाती है जिससे थकान, कमजोरी और ऐंठन बढ़ जाती है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और समय-समय पर नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी जैसे प्राकृतिक पेय का सेवन करें। साथ ही संतुलित आहार और हल्की एक्सरसाइज को दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। मांसपेशियों के दर्द को नजरअंदाज करना सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें