संतकबीरनगर। सत्र न्यायाधीश रणधीर सिंह ने धारदार हथियार से हत्या करने के प्रयास के मामले पर आरोपी बनाए गए विकास की जमानत मंगलवार को सुनवाई के उपरांत स्वीकार कर ली। धनघटा अंतर्गत ग्राम भरवल पर्वता निवासी अमन ने पुलिस दी तहरीर में बताया 10 जनवरी को घर की दीवार पर वह चित्रकारी कर रहा था। इस दाैरान घर के बगल के विकास ने तीन दोस्तों के साथ उस पर कमेंट किया। उसके विरोध करने पर उसे मारा पीटा और हंसिया से उस पर वार किया। आरोपी ने अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल की। संवाद