सुबह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घर में मौजूद आरोपी को हिरासत में ले लिया।
एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि पड़ोसियों के अनुसार, आरोपी शराब पीने का आदी है। वह रोज नशे में मां और पत्नी से मारपीट करता था। इसी वजह से उसकी पत्नी चार साल से मायके में रह रही है। पांच वर्षीय पुत्र विश्व प्रताप उसके साथ रहता है। उसने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी है।
सीओ अंबरीश भदौरिया ने बताया कि आरोपी का बड़ा भाई विध्यांचल शुक्ल कानुपर में होमगार्ड के पद पर तैनात है। सूचना मिलते ही वह गांव पहुंचा और थाने में तहरीर दी।