फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गलत तरीके से शराब बेचता पकड़ा गया मुंशी

Thu, 10 Apr 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। स्थानीय पुलिस ने बौरव्यास चौकी क्षेत्र में स्थित सरकारी देसी शराब भट्टी के मुंशी को सुबह ओवररेट लेकर शराब बेचते हुए शराब भट्टी के करीब में पकड़ा। पुलिस ने मुनीब के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मुकामी पुलिस को सूचना मिल रही थी कि थाना क्षेत्र के बौरव्यास में स्थित सरकारी देसी शराब की दुकान का मुनीब दुकान खुलने के समय से पहले शराब भट्टी के पास कुछ दूरी पर अधिक पैसा लेकर के शराब बेचने का काम करता है। थाने द्वारा गठित टीम के आरक्षी ओमवीर सिंह और शैलेश कुमार ने बृहस्पतिवार सुबह में मुखबिर की सूचना पर शराब भट्टी के मुनीब को शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। एसओ सरोज शर्मा ने बताया कि दोनों आरक्षियों ने आरोपी मुनीब संतोष त्रिपाठी के पास से 15 बंटी बबली देसी शराब बरामद किया है।आरक्षी के तहरीर पर आरोपी मुनीब संतोष त्रिपाठी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें