फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन के जरिए हर घर जल पहुंचाने में तैयारी में जुटी नगर पालिका

विज्ञापन
बरदहिया में बनी पानी की टंकी। संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
पाइप लाइन के जरिए हर घर जल पहुंचाने में तैयारी में जुटी नगर पालिका
विज्ञापन

-24 करोड़ की लागत की परियोजना का प्रस्ताव बनाकर भेजा
-योजना के तहत स्थापित होंगे छह नए नलकूप और चार उच्च जलाशय
- बिछाई जाएगी पाइप लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। क्षेत्र में हर घर तक जलापूर्ति के लिए नगर पालिका प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत जल निगम के सहयोग से 24 करोड़ लागत की कार्य योजना तैयार की गई है। जिसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। इस परियोजना की स्वीकृति मिलने के बाद शहरवासियों को पेयजल आपूर्ति की समस्या से निजात मिल जाएगी।
नगर पालिका परिषद के 25 वार्डों में से अब तक मात्र 12 वार्डों में ही पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था हुई है, जबकि अन्य वार्डों में आधे-अधूरे क्षेत्र में ही पाइप लाइन के जरिए पानी पहुंच रहा है। इस बीच सीमा विस्तार में आस-पास के 16 गांवों को भी नगर पालिका क्षेत्र में शामिल कर लिया गया है, जिससे आबादी बढ़कर करीब एक लाख पहुंच गई है। इस आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने अब नए सिरे से प्रयास शुरू किए हैं। इसके तहत करीब 24 करोड़ की लागत से पेयजल परियोजना का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। जिसके तहत शहर में छह नए नलकूप स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही चार उच्च जलाशयों का निर्माण होगा। साथ ही लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस योजना की स्वीकृति मिलने के बाद शहर में पेयजल की समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

केरमुआ की पेयजल परियोजना भी शहर में होगी शामिल
पूर्व में ग्राम पंचायत केरमुआ में शामिल राजस्व गांव बनियाबारी, गौसपुर में जलापूर्ति के लिए 2015 में पेयजल परियोजना शुरू की गई थी, यह परियोजना पूर्ण हो चुकी है। इस बीच बनियाबारी व गौसपुर सीमा विस्तार में नगर पालिका परिषद में शामिल हो गया है। ऐसे में इस परियोजना को भी अब नगर पालिका प्रशासन को सौंपने की तैयारी है।
विज्ञापन

अजय उपाध्याय, एसडीओ जल निगम
शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल मिले, इसके लिए पालिका प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में हर घर जल पहुंचाने के लिए 24 करोड़ की परियोजना का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। प्रयास किया जा रहा है कि इसकी स्वीकृति जल्द से जल्द मिल जाए। इससे समूचे शहर में पेयजल की समस्या का समाधान हो जाएगा।
श्याम सुंदर वर्मा, चेयरमैन नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें