फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की पैमाइश कराने के नाम पर गंवाए 85 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन की पैमाइश कराने के नाम पर गंवाए 85 हजार रुपये
विज्ञापन

- एसपी के निर्देश पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज
धनघटा। महुली क्षेत्र के लखनोहर गांव निवासी पीड़ित जमीन का बंटवारा और पैमाइश कराने के नाम पर 85,000 रुपये गंवा दिए। एसपी के निर्देश पर बुधवार को पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के लखनोहर के रहने वाले हरीश चौधरी पुत्र हनुमान चौधरी का आरोप है कि उसके सगे भाई नीतीश कुमार चौधरी के बीच में काफी दिनों से भूमि बंटवारा को लेकर विवाद चल रहा है। जिसकी पैमाइश के लिए समाधान दिवस, एसडीएम से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों के कार्यालयों तक की दौड़ लगाया, लेकिन पैमाइश कराने का आदेश नही मिल सका। सिर्फ मौखिक आश्वासन ही मिला। आरोप है कि वह उम्मीद के साथ 11 जुलाई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उसी दौरान वहां पर एक युवक मिला। युवक ने बताया कि वह पैमाइश के साथ भूमि बंटवारा भी करा देगा। उक्त युवक ने अपना नाम गोलू राय उर्फ सच्चिदानंद राय बताया। उक्त युवक के साथ मौजूद ड्राइवर अंकुर सिंह भी था। आरोप है कि उक्त कार्य के एवज में गोलू राय ने उससे तीन बार में उन्नीस हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराया। ग्यारह हजार रुपये वाहन में तेल डलवाने के लिए नकद लिया। इसी तरह पंद्रह हजार रुपये विजय कुमार जायसवाल के खाते में ट्रांसफर करवाया। आरोप है कि गोलू ने चालीस हजार रुपये मौर्या पुस्तक भंडार धनघटा के नाम से लिया। इस तरह कुल मिलाकर भूमि पैमाइश व बंटवारा कराने के नाम पर उससे 85 हजार रुपये ले लिया। जिसका रिकॉर्ड मोबाइल में मौजूद है। आरोप है कि गोलू अपराधी किस्म का व्यक्ति है। जिसका रिकॉर्ड कई थानों में है। उसे जानमाल की धमकी दी जा रही है। एसओ रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हरीश चौधरी की तहरीर पर गोलू राय उर्फ सच्चिदानंद राय निवासी सूरस देवरिया थाना, हरपुर बुदहट जिला गोरखपुर तथा अंकुर सिंह निवासी शनिचरा पूर्वी के खिलाफ धोखाधड़ी से धन हड़पने, अपशब्द कहने और जानमाल धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें