फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सात राजकीय विद्यालयों में बनेगा बहुद्देश्यीय हॉल

Fri, 30 Aug 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रोजेक्ट अंलकार के तहत तीन करोड़ रुपये स्वीकृत
विज्ञापन

- यूपी सीडको बस्ती कार्यदाई संस्था नामित
- हर विद्यालय 45 लाख 55 हजार रुपये होंगे खर्च

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। जिले के सात राजकीय कॉलेजों में बहुद्देश्यीय हॉल बनाया जाएगा ताकि एक ही जगह सभी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कराए जा सके। प्रोजेक्ट अंलकार के तहत तीन करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। यूपी सीडको को इसके निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
माध्यमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। साथ ही इन विद्यालयों की सूरत संवारने के साथ उन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का भी कार्य किया जा रहा है। इसके लिए प्रोजेक्ट अलंकार के तहत जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का चयन किया गया है। कुल 22 राजकीय विद्यालयों में से एक राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और 21 राजकीय हाईस्कूल हैं। जिनमें सात राजकीय विद्यालयों में कुछ जरूरी सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट अंलकार के तहत इन राजकीय विद्यालयों में तीन करोड़ की लागत से बहुद्देश्यीय हाॅल बनाया जाएगा। इनमें राजकीय हाईस्कूल गोविंदगंज, सियाकटाई, बघौली, बभनौली, रमजंगला, सालेहपुर और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद शामिल है। हर विद्यालय पर 45 लाख 55 हजार रुपये जारी हुए हैं। इसके लिए यूपी सीडको बस्ती को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। कार्य नवंबर माह तक पूरा किया जाना है, जिसे लेकर विभाग तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन


जिले में राजकीय विद्यालयों में बहुद्देश्यीय हाॅल बनाया जाना है। इसके लिए हर विद्यालय क निर्माण पर 45 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। कार्यदायी संस्था भी नामित हो चुकी है। कार्य को नवंबर माह तक पूरा किया जाना है, जिसकी समय-समय पर माॅनिटरिंग की जाएगी।
- हरिशचंदनाथ, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें