फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धूमधाम से मनाया जाएगा मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

Mon, 20 Nov 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन 22 नवंबर को पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने बताया कि नेताजी के संघर्षों से उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने धरातल से उठकर बहुमत की समाजवादी सरकार बनने तक की सफलता प्राप्त की है। उत्तर प्रदेश में तीन बार मुख्यमंत्री तथा केंद्र में रक्षामंत्री के महत्वपूर्ण पदों का उन्होंने जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन किया। ऐसे नेताजी के जन्मदिन को समाजवादी पार्टी उत्साह पूर्वक मनाएगी और नेताजी के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया जाएगा। इसी के साथ समाजवादी चिंतक लोकबंधु राज नारायण की 106वीं जयंती 23 नवंबर को मनाई जाएगी। उन्होंने संगठन के लोगाें से समय से कार्यक्रम मेंं उपस्थित रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें