फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बौद्ध विहार परसा में कठिन चीवर दान व पूजा का आयोजन

Mon, 20 Nov 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र के परसा गांव में स्थित बौद्ध विहार में रविवार को कठिन चीवर दान वार्षिक पूजा का आयोजन हुआ। इस दौरान बौद्ध उपासकों ने परंपरागत तरीके से पूजा की। कार्यक्रम में म्यांमार व बुद्ध विहार कुशीनगर के भिक्षुकों के साथ आए भिक्षु नंदिका थेरो ने बताया कि सभी बुद्ध विहारों में वर्षावास किया जाता है। इसी क्रम में इस बुद्ध विहार में भी बुद्ध भिक्षुक साधना कर रहे थे। साधना पूर्ण होने पर कठिन चीवर दान व पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मौजूद लोगों को बौद्ध धर्म और उनके उपदेश की जानकारी दी गई। इस मौके पर जवाहर लाल, बैजनाथ, रामजियावन, फूलबदन, सभाचंद, दिलीप कुमार, भरत लाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें