फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहर्रम : आज रहेगा रूट डायवर्जन, रास्ते के बारे में जानकर निकलें

Sat, 05 Jul 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर बैरिकेटिंग को लेकर तैयारी करती यातायात पुलिस
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में रविवार को मुहर्रम त्योहार को लेकर शहर में रूट डायवर्जन सहेगा। पुलिस प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। रविवार सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक शहर के मेंहदावल बाईपास, डीमा, सरया, नेदुला चौराहा विधियानी आदि स्थानों से शहर में गाड़ियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

मुहर्रम के त्योहार की तैयारी पूरी कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर स्थानीय पुलिस फोर्स के साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा का प्रबंध किया है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो इसके लिए स्थानीय पुलिस के अलावा आठ इंस्पेक्टर, 98 कांस्टेबल, 36 महिला कांस्टेबल एक कंपनी पीएसी, दस क्यूआरटी और एक रिजर्व टीम बनाई गई है। जो अपने निर्धारित सुरक्षा प्वाइंटों पर मुस्तैद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेगी। लोकल इंटेलीजेंस की टीम भी विभिन्न स्थानों पर तैनात रहकर हर परिस्थिति पर अपनी नजर रखकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट करने का काम करेगी।
विज्ञापन

आवश्यकता के अनुसार बदले हुए मार्ग से शहर में प्रवेश दिया जाएगा। स्थानीय पुलिस के अलावा अतिरिक्त कर्मी को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें