फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धान की फसल नष्ट होने पर किसान ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। 25 जून को बाबा बैजूनाथ शिव मंदिर परिसर में प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की तैयारियों के बीच किसान ने बोई गई धान की फसल नष्ट किए जाने का आरोप लगाया है। किसान का कहना है कि बिना उसकी अनुमति के रातों-रात खेत की जुताई कर उसे कार्यक्रम स्थल और पंडाल लगाने के लिए तैयार कर दिया गया। बसवारी गांव निवासी किसान सच्चिदानंद राय का आरोप है कि उन्होंने अपने खेत में धान की बुवाई कर रखी थी। रात में प्रशासनिक तैयारियों के दौरान खेत को जोत दिया गया। किसान के अनुसार इस संबंध में एसडीएम धनघटा रविकांत चौबे से शिकायत की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें