संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार व एसपी संदीप कुमार मीना ने शनिवार की देर रात को संयुक्त रूप से मुहर्रम त्योहार को देखते हुए पैदल गश्त किया। जनता में सुरक्षा भावना को बढ़ाने के लिए आवश्यक पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर चौकी से शेरपुर चौराहा, सूती मिल चौराहा, काज़ीपुर, जामा मस्जिद, आर्य समाज मंदिर व खलीलाबाद शहर में मेंहदावल बाईपास चौराहा से समय माता मंदिर तक पैदल गश्त किया। ताजिया जुलूसों के रूट का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही एसपी ने मोहर्रम जुलूस में लगे अधिकारी व कर्मचारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गश्त के दौरान एसडीएम खलीलाबाद अरुण वर्मा, सीओ अजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद