फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने दी 18 परियोजनाओं की सौगात

Tue, 04 Dec 2018 12:01 AM IST
संतकबीरनगर
विज्ञापन
सांसद ने दी 18 परियोजनाओं की सौगात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सांसद शरद त्रिपाठी ने सोमवार को विकास भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 18 परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने सांसद निधि से बनने वाली सड़कों का लोकार्पण किया।  
विज्ञापन



सांसद ने एक करोड़ 93 लाख की परियोजनाओं के लोकार्पण के बाद कहा कि क्षेत्र का विकास ही उनकी प्राथमिकता है। कबीर स्थली मगहर के विकास के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री को यहां लाकर मगहर के एतिहासिक महत्व को दुनिया तक पहुंचाने का कार्य किया गया। खलीलाबाद-बहराइच रेल मार्ग के निर्माण को स्वीकृत कराया। इससे यहां के लोगों को आने वाले दिनों में काफी फायदा होगा। इसके साथ ही गैस पाइप लाइन की भी जिले को सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ेेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र को लेकर कार्य कर रही है। आयुष्मान भारत के जरिए गरीबों को पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है। डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्ता के साथ विकास योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की  भाजपा सरकार हर वह काम कर रही है जिससे आम जनता को फायदा हो। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता बनर्जी लाल अग्रहरि ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें