संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात सांसद प्रवीण निषाद की गाड़ी में अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दिया। गनीमत रहा कि गाड़ी में कोई मौजूद नहीं था। इस मामले में पुलिस को अभी तक इस मामले में तहरीर नहीं मिली।
देर रात को लोकसभा चुनाव-प्रचार के बाद मंगलवार रात दस बजे के करीब सांसद का वाहन भैसहिया स्थित आवास के सामने खड़ा था। उसी दौरान अनियंत्रित पिकअप ने वाहन को ठोकर मार दिया। घटना में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया। सीओ सिटी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि सांसद का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। सांसद की तरफ से अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।