फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पशु चिकित्सालय के लिए प्रमुख सचिव से मिले सांसद

Tue, 02 Sep 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विकास खंड खलीलाबाद के ग्राम पंचायत कर्री में पशु चिकित्सालय खोले जाने के लिए सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने जिला पंचायत सदस्य राम सुरेश चौरसिया के साथ प्रमुख सचिव पशुपालन से लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि करीब 15 वर्षों से यहां पर पशु चिकित्सालय की मांग उठती रही है। पूर्व में इसके लिए आदेश भी हुआ था, लेकिन अब तक पशु अस्पताल नहीं खुल सका है। इसके कारण क्षेत्रीय पशुपालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने कहा कि न्याय पंचायत सिकरी के ग्राम पंचायत कर्री में पशु चिकित्सालय नहीं है। इसके आस- पास 15 किलोमीटर एरिया में कोई पशु अस्पताल नहीं होने से पशु पालकों को पशुओं के इलाज आदि के लिए परेशान होना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए कर्री में पशु चिकित्सालय बनवाया जाना आवश्यक है। उन्होंने पशु पालन सचिव को अवगत कराया गया कि पशु अस्पताल के लिए पर्याप्त मात्रा में सरकारी जमीन उपलब्ध है। ऐसे में पशु चिकित्सालय बनवाने के लिए कदम उठाए जाने की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें