फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिड़हरघाट मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित

Sun, 27 Jul 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के तामेश्वरनाथ शिव मंदिर पर सावन माह के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। धनघटा थाना क्षेत्र के बिड़हर घाट से रविवार की शाम 5 बजे के बाद बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। भीड़ की स्थिति को देखते हुए सोमवार को दोपहर 12 बजे के बाद डायवर्जन खोला जाएगा।
विज्ञापन

तामेश्वरनाथ शिव मंदिर पर सावन माह के तीसरे सोमवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं के जलाभिषेक में आने की संभावना के मद्देनजर पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद हो गया है।
खलीलाबाद शहर से धनघटा मार्ग पर बड़े वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। वहीं अंबेडकरनगर से जिले में आने वाले वाहनों को बिड़हरघाट से अंदर आने पर रोक लगा दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन छोटे-वाहनों को भी प्रतिबंधित करने की तैयारी में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें