फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मोटरसाइकिल सवार उचक्कों ने छीना महिला का मंगलसूत्र

Tue, 01 Apr 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर ई-रिक्शा से जा रही एक महिला के गले से उसका मंगलसूत्र मोटरसाइकिल सवार उचक्कों ने छीन लिया। मंगलसूत्र छीनने के बाद उचक्के मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गोरखपुर जनपद के सहजनवा थानाक्षेत्र के गोविंदपुर, बढ़ना निवासी सितारा देवी ने कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दी कि वह 30 मार्च को बरदहिया बाजार से सामान लेकर ई-रिक्शा के जरिए अपने घर जा रही थी।
इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर स्थित एक ढाबे के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवक आए। बाएं तरफ से उन्होंने ई-रिक्शा में हाथ डाला और झपट्टा मारकर मंगलसूत्र उड़ा ले गए। इस मामले में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें