- आग की चपेट में आने से एक मवेशी भी झुलसा
संवाद न्यूज एजेंसी रोसयाबाजार/ पौली। धनघटा थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव में बिजली के शार्ट सर्किट से बृहस्पतिवार रात एक मकान में आग लग गई। इससे छप्पर के इस मकान में रखी मोटरसाइकिल जल गई। साथ ही आग की चपेट में आने से एक मवेशी भी झुलस गया। काफी मेनहत के बाद ग्रामीणों ने आग बुझाने में सफलता पाई।
नारायणपुर गांव के बैजनाथ राजभर के छप्पर में अचानक आग लग गई। इस दौरान घर के लोग भोजन करके जब सो रहे थे। आग लगने के बाद आस-पास के लोग पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक घर में रखे दस हजार रुपये, मोटरसाइकिल जल गई। इसके साथ ही छप्पर में बंधा एक मवेशी भी झुलस गया। आग से खाद्यान्न, बिस्तर भी जल गया। आग ने महबूब के घर को भी अपनी आगोश में ले लिया, जिससे घरेलू सामान जल गया। हलका लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर आग में जले घर का आकलन किया और रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दी है। इसी तरह पौली के सोनहन में रामलौट यादव के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे झोपड़ी जल गई है।