फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सज गए मां के दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

- दिनभर नारियल, चुनरी, फलाहार और पूजन सामग्री की खरीदारी करते रहे लोग

संतकबीरनगर। वासंतिक नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। इस बार नवरात्र आठ दिनों का होगा। शक्ति की उपासना के विशेष काल में पूजन-अर्चन की तैयारियों को लेकर बुधवार को बाजारों में चहल-पहल रही। नारियल, चुनरी, फलाहार सहित पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर दुकानों पर देर शाम तक भीड़ देखी गई। मंदिरों की साफ-सफाई के साथ सजावट में समिति के लोग जुटे रहे।
नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री का पूजन-अर्चन होगा। शुभ मुहूर्त के मंदिरों व घरों में कलश स्थापना होगी। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बैरिकेडिंग आदि का कार्य बुधवार की शाम तक चलता रहा। जिला मुख्यालय के समय माता मंदिर, बरदहिया बाजार की मां दुर्गा मंदिर, वन देवी मंदिर तथा ग्रामीण क्षेत्रों के बाराखाल मंदिर सहित अनेक मंदिरों पर लोग बुधवार की शाम तक सजावट व साफ-सफाई करते रहे।
विज्ञापन

मंदिरों के बाहर नारियल, कपूर, फल, अगरबत्ती, समेत अन्य जरूरी चीजों की दुकानें सज गई हैं। बृहस्पतिवार की सुबह शुभ मुहूर्त में कलश की स्थापना की जाएगी। इसके बाद आठ दिनों का व्रत शुरू हो जाएगा। इसी तरह से मेंहदावल, बेलहर, बखिरा, महुली, धनघटा आदि क्षेत्रों के मंदिरों में भी तैयारी चलती रही।
विज्ञापन



07.42 बजे तक कर सकते हैं कलश स्थापना
समय माता मंदिर के पुजारी चंदन शुक्ला ने बताया कि 19 मार्च को कलश स्थापना 06:53 बजे सुबह से 07:42 बजे सुबह तक है। इसके साथ ही अभिजीत मुहूर्त 12:06 दिन से 12:52 दिन तक है। इसी दिन से हिंदू नववर्ष का भी शुभारंभ माना जाएगा। श्री रामनवमी 26 मार्च को रहेगी। नवमी 11:49 से प्रारंभ होगी व 27 को 10:08 सुबह पर समाप्त होगी। भगवान राम का जन्म अभिजीत मुहूर्त के दिन में 12 बजे का लिया जाता है। इसलिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का अवतरण दिवस 26 मार्च को मनाया जाएगा।
अष्टमी का व्रत 26 मार्च को होगा। नौ दिन व्रत का पारण 27 मार्च 10:08 प्रातःकाल के बाद कर सकते है। 26 मार्च को 11 बजे के बाद हवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें