फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मंदिराें व घरों में मां कात्यायनी की हुई पूजा

Mon, 15 Apr 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मंदिरों में श्रद्धालुओं के भीड़, भजन कीर्तन व अनुष्ठान आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। चैत्र नवरात्र के षष्ठी रविवार को घरों और मंदिराें में मां कात्यायनी की पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतार दिखी। भक्तिपूर्ण माहौल में भक्तों ने मां अम्बे का जयकारा लगाया। सायंकाल भक्तों ने मां की आरती कर प्रसाद ग्रहण किया। जगह-जगह भजन कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया।
नवरात्र में शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना की जा रही है। सर्वमंगला समय माता मंदिर, खलीलाबाद, सिद्धिदा मंदिर बरदहिया बाजार, वन देवी पाटेश्वरी माता मंदिर, समय माता मंदिर स्टेशनपुरवा, लहुरादेवा, बखिरा दुर्गामंदिर, राजमाता मंदिर मेंहदावल में नगर वाली मंदिर बाराखाल दुर्गामंदिर आदि स्थानों पर भक्तों ने मां का पूजन अर्चन किया। मां सिद्धिदा मंदिर बरदहिया बाजार में महिलाओं द्वारा भजन और कीर्तन कर मॉं का गुणगान किया गया। जनपद के मंदिरों में सुबह शाम आरती में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मंगलमय जीवन की कामना की। मां के मंदिरों भक्तों ने कथा आदि धार्मिक अनुष्ठान भी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरोहित पंडित राधेश्याम पाण्डेय ने बताया की नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा अर्चना की गई। राेज की भांति आज भी सुबह से ही मां का श्रृंगार कर आराधना की गई। मां जीवन के सभी बाधाओं को दूर करने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें