फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी की मौत से गांव में मचा कोहराम

Wed, 16 Dec 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुधारा क्षेत्र के उसरा शहीद गांव निवासी एक मां- बेटी की बस्ती में लाश मिलने की खबर से गांव में कोहराम मच गया। हर कोई घटना की वजह को लेकर एक- दूसरे से पूछताछ शुरु कर दिया। घर पर पड़ोसियों के अलावा नाते- रिश्तेदार भी पहुंचने लगे। पीड़ित परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की।      
विज्ञापन

उसरा शहीद गांव निवासी विश्वनाथ की 50 वर्षीय पत्नी मालती देवी व 18 वर्षीय बेटी अनीता की लाश शुक्रवार को बस्ती जनपद के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बस्ती रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक से कुछ दूर पर मिली। बस्ती पुलिस इसकी सूचना परिजनों को दी।

मां- बेटी की मौत की खबर से पीड़ित परिजन सहम गए। परिजन और गांव के कुछ लोग बस्ती के लिए तत्काल रवाना हो गए। पीड़ित परिजनों ने बताया कि शव के पास बैग व उसमे रखा तीन सौ रुपये, मोबाइल मिला है। परिजन किसी से कोई दुश्मनी नहीं होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


मृतका मालती के पति विश्वनाथ ने बताया कि पत्नी और बेटी खुश थी। घर में किसी तरह का वाद विवाद भी नही था। ऐसे में पत्नी और बेटी के आत्महत्या करने का सवाल नहीं उठता है।

उन्होंने बताया कि दो माह पूर्व उसकी पत्नी मालती देवी व बेटी अनीता बस्ती जनपद के सोनहा थाना क्षेत्र के असनहरा गांव में विवाहित बड़ी पुत्री सुनीता के घर गई थी। दो माह बेटी के पास रहकर वह 11 दिसंबर  को असनहरा गांव से सेानहा थाना क्षेत्र के करीमनगर गांव स्थित ननद कलावती देवी के घर चली गई थी।

 पत्नी और बेटी करीमनगर से मंगलवार की सुबह घर आने के लिए निकली थी। विश्वानाथ ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने फोन से लाश के पास स्थित बैग से मोबाइल निकाल कर सब कुछ हुलिया बताया।

 आरोप था शव की स्थिति देख कर ऐसा ही लग रहा है कि उसकी बेटी व पत्नी की हत्या कर लाश रेलवे लाइल के पास फेंक दिया गया।
विश्वनाथ के दो पुत्र व तीन पुत्रियां है। मृतक अनीता की शादी नही हुई थी।  विश्वनाथ ने बताया कि करीमनगर गांव से घर के लिए निकलते समय ही पत्नी मालती से फोन पर बात हुई थी।

 वह मुंडरेवा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव अपने मायके भी जाने की बात कही थी।  जिससे परिजन मां-बेटी को अहिरौली होना जान रहे थे। उन्होंने बताया कि दो साल पूर्व एक बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। तब से पत्नी उदास रहने लगी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें