धनघटा। क्षेत्र के महुली टैक्सी स्टैण्ड तिराहे के निकट कार की ठोकर से बाइक सवार नवजात बच्चा समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। नवजात बच्चे की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी मौत हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
महुली कस्बा के ब्राह्मण मुहल्ला निवासी विजय द्विवेदी शुक्रवार शाम में बाइक से माता राजेश्वरी देवी और नवजत बच्चे को लेकर कस्बा के चिकित्सक के पास दवा लेकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही थाना रोड पर टैक्सी स्टैंड तिराहे निकट पहुंचे। इसी दौरान सामने से आ रही कार ने बाइक को ठोकर मार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला की गोद से नवजात बच्चा छटक गया। सड़क पर गिरकर तीनों लोग घायल हो गए। उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर नवजात बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि राजेश्वरी देवी और विजय द्विवेदी का इलाज सीएचसी पर चल रहा है। जिला अस्पताल में नवजात की मौत हो गई।