मेंहदावल। क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर शाम हुई तेज बारिश के बिजली गिरने से मां बेटे झुलस गए। जिन्हें परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल ले आए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
मेंहदावल क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरईपुर निवासी डाली देवी और उनका बेटा नरसिंह यादव गांव के सिवान में स्थित खेत में बुधवार की देर शाम धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। तभी अचानक बिजली गिरी और दोनों चपेट में आने से झुलस गए।