संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के गौरडीह गांव में मां और बेटी को मार-पीटकर जख्मी करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गौरडीह गांव निवासी अरुना ने बताया कि 6 अगस्त को शाम 5 बजे वह व उनकी लड़की सुलोचना घर पर मौजूद थी। उसी दौरान गांव का शिवनारायन उन्हें व उनकी लड़की को आकर गाली देने लगा। विरोध करने पर शिवनारायन, हरीराम, प्रवीण सीनाजोरी करते हुए गुंडई करके काफी मारेपीटे और जानमाल की धमकी दी। मारपीट की घटना में दोनों को काफी चोट आया है। संवाद