बखिरा। क्षेत्र के एक गांव की युवती को भगाने के आरोप में पुलिस ने गांव का ही एक युवक पर केस दर्ज किया है। पीड़ित व्यक्ति का आरोप है कि उसकी 21 वर्ष की भतीजी को गांव का ही एक युवक दो अगस्त की रात 11 बजे बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद भतीजी का पता नहीं चल सका। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद