फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीढ़ी मांगने पर चाकू से हमला, मां-बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। क्षेत्र के महुली परसौना निवासी एक महिला से अपनी सीढ़ी मांगने पर उक्त महिला ने चाकू से हमला कर दिया। मां पर चाकू से वार होता देख बेटी भी बचाव में पहुंची तो उक्त महिला ने उस पर भी हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी महिला को थाने लाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

घायल महिला पिंकी ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने अपनी सीढ़ी गांव की एक महिला को दी थी। सोमवार को जब वह सीढ़ी मांगने पहुंची तो महिला ने देने से मना कर दिया। दोनों में कहासुनी के बीच महिला ने पिंकी पर चाकू से हमला कर दिया।
अपनी मां पर हमला होता देख बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बेटी डिंपल पर भी आरोपी ने चाकू से वार कर दिया, जिससे मां और बेटी दोनों के हाथ में गंभीर चोटें आई। बताते चलें कि आरोपी महिला महुली में किराए पर रहकर अपने बच्चों को पढ़ाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची महुली पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर भेज दिया और आरोपी महिला को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें