फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोप

Thu, 17 Jul 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
महिला की मौत से पोस्टमार्टम हाउस पर गमगीन परिज
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीएचसी मलौली में प्रसूता का ऑपरेशन होने के कुछ देर बाद ही जच्चा बच्चा की मौत हो गई। प्रसूता के परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने महिला का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि बच्ची का परिजनों नेे संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन

धनघटा थाना क्षेत्र के बकैनिया पकड़ी निवासी सुनील कुमार की पत्नी मनीषा (25) को प्रसव पीड़ा हुई तो वह बुधवार की सुबह पत्नी को लेकर सीएचसी मलौली पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने ऑपरेशन की बात कही। करीब 12 बजे ऑपरेशन हुआ तो एक बच्ची पैदा हुई। उसके कुछ ही देर बाद चिकित्सकाें ने कहाकि बच्ची ने गंदा पानी पी लिया है। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन तो वहां से भी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जहां पर बृहस्पतिवार की भोर में तीन बजे बच्ची की मौत हो गई।
परिजन उसका तत्काल दाह संस्कार कर दिए। सुनील कुमार का आरोप है कि पत्नी को बृहस्पतिवार को 10 बजे के करीब प्यास लगी तो नर्स ने उसे पानी पीने को कह दिया। पत्नी को ड्रिप के जरिए ग्लूकोज चढ़ाई जा रही थी। पत्नी ने जब पानी पिया तो उसके कुछ ही देर बार पेट में तेज दर्द होने लगा। वहां के नर्स ने तत्काल उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सुनील कुमार का कहना है कि वह एंबुलेंस से पत्नी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे ही थे कि गेट पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद चिकित्सकों ने मनीषा को देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल पंकज पांडेय का कहना है कि महिला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें