संतकबीरनगर। जनपद के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सबसे ज्यादा मामले जमीन से संंबंधित आए। जिसमे लोगों कार्रवाई का आश्वासन देकर लौटा दिया गया।
महुली थाने पर पहुंचे महुली कस्बा निवासी राजू पुत्र जोखन ने समाधान दिवस में एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। राजू का आरोप है कि सात नवंबर की सुबह नौ बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ दबंग लोग उसके दरवाजे पर चढ़कर उसे और उसके परिवार को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिए। महुली थाने पर प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन पुलिस उल्टे उन्हीं के ऊपर केस दर्ज कर परेशान कर रही है।
65 मामले आए और तीन का निस्तारण : संतकबीरनगर। जनपद के समस्त थानों पर कुल 65 मामले आए और तीन का निस्तारण किया गया। कोतवाली में एसपी सत्यजीत गुप्त ने फरियाद सुनी।
यहां पर कुल 16 मामले आए और एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। इसी तरह से दुधारा में तीन आए और निस्तारण एक का भी नहीं हुआ। धनघटा में 11 और एक का निरस्तारण, महुली में 18 और निस्तारण शून्य, मेंहदावल में पांच निस्तारण नहीं, बेलहर में दो निस्तारण एक, धर्मसिंहवा में दो निस्तारण शून्य, बखिरा में सात निस्तारण शून्य रहा।