पांच साल में जिले में बढ़ गए दो लाख से अधिक मतदाता
संतकबीरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम में पांच साल में जिले में दो लाख 18 हजार 718 नए मतदाता बढ़ गए हैं। जबकि 18407 मदाताताओं के नाम में संशोधन हुआ। 109084 मृतक और डबल नाम वाले मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से बाहर किया गया है। जिले के 754 ग्राम पंचायतों में अब 12 लाख 15 हजार 223 मतदाता हैं।
विकास खंड बघौली में 81 ग्राम पंचायतें हैं। यहां कुल 82 मतदान केंद्रों के 234 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। यहां 22431 नए मतदाता बढ़े हैं। जबकि 2110 के नाम में संशोधन हुआ और 11168 मृतक व डबल नाम वाले लोगों के नाम सूची से हटाए गए। सेमरियावां विकास खंड में 113 ग्राम पंचायतें हैं। यहां कुल 115 मतदान केंद्रों के 309 मतयदेय स्थलों पर मतदान होगा। यहां 190679 मतदाता हैं। यहां 35071 नए मतदाता बढ़े हैं और 3270 मतदाताओं के नाम में संशोधन हुआ है। 21231 मृतक व डबल नाम वाले मतदाताओं का नाम सूची से हटाया गया। नाथनगर विकास खंड में 103 ग्राम पंचायतें हैं। यहां कुल 111 मतदान केंद्रों के 277 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। यहां 166110 मतदाता हैं। यहां 30992 नए मतदाता बढ़े हैं और 2432 मतदाताओं के नाम में संशोधन हुआ है।
14005 मृतक व डबल नाम वाले मतदाताओं का नाम सूची से हटाया गया है। हैंसर बाजार ब्लॉक में कुल 86 ग्राम पंचायतें हैं। यहां 95 मतदान केंद्रों के 265 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। यहां कुल 171046 मतदाता हैं। यहां 35502 नए मतदाता बढ़े हैं। 1967 मतदाताओं के नाम में संशोधन हुआ है। 13025 मृतक व डबल नाम वाले लोगों का नाम सूची से हटाया गया। खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में 97 ग्राम पंचायतें हैं। यहां 103 मतदान केंद्रों के 238 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। यहां कुल 139336 मतदाता हैं। 21908 नए मतदाता बढ़े हैं। 1916 मतदाताओं के नाम में संशोधन हुआ। जबकि 13192 मृतक व डबल नाम वालों का नाम सूची से हटाया गया। मेंहदावल विकास खंड में 71 ग्राम पंचायतें हैं। यहां 73 मतदान केंद्रों के 183 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। यहां 106096 मतदाता हैं। 16848 नए मतदाता बढ़े हैं। यहां 1737 मतदाताओं के नाम में संशोधन हुआ है। जबकि 9465 मृतक और डबल नाम वालों का नाम सूची से हटाया गया। सांथा विकास खंड में कुल 81 ग्राम पंचायतें हैं। यहां 90 मतदान केंद्रों के 204 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। यहां 122633 मतदाता हैं। यहां 19941 नए मतदाता बढ़े हैं। यहां 1387 मतदाताओं के नाम में संशोधन हुआ है। जबकि 9456 मृतक व डबल नाम वालों का नाम सूची से हटाया गया। पौली ब्लॉक क्षेत्र में कुल 56 ग्राम पंचायतें हैं।
58 मतदान केंद्रों के 142 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। यहां 88170 मतदाता हैं। 16228 नए मतदाता बढ़े हैं। जबकि 1315 मतदाताओं के नाम में संशोधन हुआ है। 7022 मृतक व डबल नाम वालों का नाम सूची से हटाया गया। बेलहर कला ब्लॉक क्षेत्र में 66 ग्राम पंचायतें है। यहां 69 मतदान केंद्रों के 168 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। यहां 97085 मतदाता हैं। यहां 19867 नए मतदाता बढ़े हैं। जबकि 2273 मतदाताओं के नाम में संशोधन और 10520 मृतक व डबल नाम वालों का नाम सूची से हटाया गया।
एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पिछले पांच साल में जिले में 754 ग्राम पंचायतों में दो लाख 18 हजार 718 नए मतदाता बढ़े हैं। 18407 मतदाताओें के नाम में संशोधन व 109084 मृतक व डबल नाम वाले लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाया गया। सभी नौ ब्लॉकों में 796 मतदान केंद्रों के 2020 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। 28 दिसंबर से तीन जनवरी तक दावा व आपत्ति ली जाएगी। जबकि चार जनवरी से 11 जनवरी तक दावे व आपत्तियों का निस्तारण होगा। 22 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।