पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी-संवाद
संतकबीरनगर। जिले के 14 केंद्रों पर रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सम्मिलित राज्य, प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 तथा सहायक वन संरक्षक, क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 शुरू हुई। स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में प्रश्न पत्र खोले गए। परीक्षा में 5664 अभ्यर्थी नामांकित थे। पहली पाली में 2839 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 2825 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 2821 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 2843 अनुपस्थित रहे। डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
जिले में पीसीएस परीक्षा के लिए कुल 14 केंद्र बने थे। जिसमे एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद, हीरालाल इंटर कॉलेज खलीलाबाद, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद, संतकबीर आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज मगहर, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज खलीलाबाद, वेणी माधव गोपी नाथ इंटर कॉलेज बखिरा, डीएवी इंटर कॉलेज मेंहदावल, श्रीजगदगुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज मेंहदावल, रामविभूति यादव द्वाबा विकास इंटर कॉलेज धनघटा, आदर्श इंटर कॉलेज उमरिया बाजार, नेशनल इंटर कॉलेज मूडाडीहा बेग शामिल था।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित हुई। इस परीक्षा केंद्र पर कुल 5664 अभ्यर्थी नामांकित थे। जिसमें से 2839 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जबकि 2825 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 2821 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जबकि 2843 अनुपस्थित रहे।
सुबह की पाली में परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले अभ्यर्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों के अभिभावकों की भीड़ रही। डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीना ने एचआर इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज समेत अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।