फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बीपी-शुगर से लेकर त्वचा रोग से पीड़ित ज्यादा पहुंचे, बुखार के 134 मरीज आए

Mon, 13 Oct 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पीएचसी रोसया पर लगा जन आरोग्य मेला-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। रविवार को उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला लगा। इसमें कोई बीपी-शुगर तो कोई शरीर पर दाने को लेकर परेशान रहे। चिकित्सकों ने मरीजों को सलाह के साथ ही दवा दी और फिर दिखाने को कहा गया। मेले में 134 मरीज बुखार से पीड़ित मिले तो 134 मरीजों में शुगर मिला, वहीं आठ मरीजों के मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले में 1543 मरीजों ने उपचार करवाया। रोसया बाजार उप स्वास्थ्य केंद्र पर मेले में कुल 45 मरीज आए। इसमें सबसे ज्यादा बीपी, शुगर और दाने को लेकर परेशान मरीज पहुंचे। इसके साथ ही बुखार, हड्डी दर्द, पेट दर्द और उल्टी दस्त के भी मरीज आए। मरीज शांतुन, दिव्यांस, मजरून्निशा आदि ने बताया कि शरीर में दर्द है और ब्लड प्रेशर भी बढ़ा है। जांच कराया तो शुगर निकला है। चिकित्सक ने दवा दी है और पांच दिन बाद फिर से जांच को कहा है।
इसी तरह से अन्य मरीजों ने भी अपनी अपनी समस्याएं बताकर दवा ली। प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर ने बताया कि मरीजों की शुगर, बीपी, बुखार आदि के जांच किए गए। इस मौके पर डाॅ. राजेश कुमार, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद वर्मा, सौरभ यादव, विद्यासागर पाण्डेय, चंद्र कला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह से नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम में 90 मरीजों की इलाज कर दवा दी गई है। इस दौरान फार्मासिस्ट मनोज कुमार मिश्र, धर्मेंद्र नाथ त्रिपाठी, जगदीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें