फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में अधिक वादों का कराए निस्तारण : एडीजे

Fri, 28 Jun 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर एडीजे ने की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। 13 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को समस्त प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनपद न्यायालय सभागार में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जनपद न्यायाधीश नोडल अधिकारी गगन कुमार भारती ने किया। अपर जिला जज गगन कुमार भारती ने समस्त प्रशासनिक अधिकारियों से आह्वान किया कि वह अपने-अपने विभाग एवं कार्यालय में 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर ज्यादा वादों का निस्तारण करवाने का प्रयास करें।
कलेक्ट्रेट से उप जिलाधिकारी संजीव राय द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित समस्त तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं तथा ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण के लिए प्रयास किया जा रहा है। पुलिस विभाग से पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर ब्रजेश सिंह द्वारा बताया गया कि न्यायालय से प्राप्त हो रहे हैं नोटिसों को तामिला करवाया जा रहा है एवं समस्त थानों के पैरोकारों को ज्यादा से ज्यादा नोटिस तामिला करवाने हेतु निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर जिला जज गगन कुमार भारती ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए आप सभी अधिकारियों से सहयोग की जरूरत है। इस अवसर पर एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, तहसीलदार धनघटा योगेंद्र कुमार पांडेय, अधिशासी अभियंता विद्युत रणधीर कुमार, समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें