संतकबीरनगर। जिले के परिषदीय स्कूलों की निगरानी व्यवस्था गंभीर प्रशासनिक संकट के घेरे में आ गई है, क्योंकि स्वीकृत नौ खंड शिक्षा अधिकारियों के पदों में से दो पहले से खाली थे और अब शासन स्तर पर हुए तबादलों के बाद तीन और अधिकारियों के जाने से कुल पांच अधिकारी ही नौ क्षेत्रों की जिम्मेदारी संभालने को रह गए हैं।
हाल ही में आई तबादला सूची के अनुसार, सेमरियावां के बीईओ आशीष सिंह को गोरखपुर, खलीलाबाद के बीईओ जनार्दन यादव को फतेहपुर और नाथनगर के बीईओ अरुण प्रताप सिंह को आजमगढ़ स्थानांतरित किया गया है। इससे जिले में कार्यरत अधिकारियों की संख्या आठ से घटकर पांच पर आ गई है।
बीईओ पर परिषदीय विद्यालयों के नियमित निरीक्षण, शिक्षण व्यवस्था के अनुश्रवण और विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रभावी निगरानी का मुख्य जिम्मा होता है। अधिकारियों की कमी के कारण अब एक ही अधिकारी को एक से अधिक क्षेत्रों का अतिरिक्त कार्यभार संभालना होगा, जिससे स्कूलों की निगरानी का दायरा प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। संवाद
ल